उत्तर प्रदेश 21 जून 2025 ( सूरज गुप्ता ) सिद्धार्थनगर।जनपद में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल आगमन पर गुरुवार को अपना दल (एस) पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर जोरोशोर से स्वागत और अभिनन्दन किया गया। स्वागत और अभिनन्दन के दौरान ने नि0 प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अपना दल (एस) अनिल चौधरी ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को भगवान श्रीराम और माता सीता जी का फोटो फ्रेम देकर उनका आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा कपिलवस्तु के सनई चौराहा स्थित अपना दल (एस) के मंत्री आशीष पटेल ने जिला कार्यालय का उद्घाटन कर संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय संगठन को स्थानीय स्तर पर सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद स्थापित करने और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। तत्पश्चात जनपद सिद्धार्थनगर के विकास भवन स्थित अम्बेडकर सभागार में आयोजित अपना दल (एस) की संगठन समीक्षा बैठक में संगठन की संरचना, कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मंत्री ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसरोकारों से जुड़ा बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम, राष्ट्रीय सचिव गिरजेश पटेल, व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राम लखन पटेल, संजीव राठौर, प्रदेश सचिव शिक्षक मंच अनिल चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष आत्माराम पटेल, अंजली चौधरी, झिनकान चौधरी, राम लुटावन वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी, महासचिव लवकुश चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेन्द्र त्रिपाठी, राम बचन सिंह, विजय सिंह चौधरी, रमेश गुप्ता, अरविन्द चौधरी, राम लुटावन बाल्मीकि, सन्तोष चौधरी, आदर्श जायसवाल, पोलमन जी, आकाश साहनी, नीरज कुमार, आकाश चौधरी, विशाल गिरी, शिव मनोहर पटेल, शिवा वाल्मीकि, पुनीत गौतम, मोनू श्रीवास्तव, अखिलेश गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।