अजीतमल-औरैया।अजीतमल के कस्बा बाबरपुर में शनिवार को भव्य झांकियों के साथ बाबा खाटू श्याम जी विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा कस्बा में स्थित काली माता मंदिर से शुरू होकर बाबरपुर नगर होते हुए कस्बा अजीतमल में सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने पूरे नगर में भ्रमण किया यात्रा में महिलाओं,बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया अपने हाथों में बाबा श्याम के ध्वज लेकर बैंड बाजे व जयकारों के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्त झुमके नजर आए।

यात्रा के आयोजक आशीष लाला ने बताया कि बाबा श्याम की निशान रथ यात्रा पिछले तीन वर्षों से श्याम भक्तों के द्वारा निकाली जा रही है, जिसमें क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ प्रशासन का भी विशेष योगदान रहा, यात्रा का शुभारंभ काली माता मंदिर से शुरू होकर अजीतमल में समापन हुआ, इस मौके पर औरैया नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय व्यापारी महा संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सोनू सेंगर, सोनू अधिकारी, संजय चौहान, अमन सविता सहित भारी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे l

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।