उत्तर प्रदेश 22 जून 2025 ( सूरज गुप्ता ) चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां रामदेव थानाध्यक्ष के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 62/2025 धारा 85, 80(2) बी0एन0एस0 व धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 से सम्बन्धित अभियुक्तगण (1). मंगरे साहनी (2). शैलेन्द्र साहनी पुत्र मंगरे साहनी (3).अभियुक्ता कबूतरी पत्नी मंगरे साहनी निवासीगण ग्राम धेन्सा नानकार थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर को धेन्सा तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर शनिवार को मा0 न्यायालय भेजा गया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में मंगरे साहनी पुत्र रसियावन, शैलेन्द्र साहनी पुत्र मंगरे साहनी एवं कबूतरी पत्नी मंगरे साहनी निवासीगण ग्राम धेन्सा नानकार थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां रामदेव, कांस्टेबल दिनेश कुमार, आलोक कुमार यादव व महिला कांस्टेबल सीमा यादव मौजूद रहीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।