उत्तर प्रदेश 23 जून 2025 ( सूरज गुप्ता )
चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध की रोकथाम व वान्छित अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष चिल्हियां रामदेव के नेतृत्व में रविवार को थाना चिल्हिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 063/2025 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को रेलवे स्टेशन चिल्हिया से गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त सहाबुद्दीन उर्फ रियाज पुत्र नजाबुल्लाह निवासी धर्मपुरवा थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी व कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।