अनियंत्रित कार नाले में पलटी, चालक फरार
स्योहारा। एक बेकाबू कार ने सड़क पर चल कर रहे एक वृद्ध को कुचल दिया। घटना के बाद कार चालक कार को लेकर फरार हो गया। अनियंत्रित कार एक नाले में पलट गयी जिसके बाद कार चालक कार को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
रविवार की सुबह आठ बजे ठाकुरद्वारा रोड स्थित जमापुर तिराहे पर बुंन्दु खां (70) पुत्र अनवार खां निवासी ग्राम उमरपुर खादर सड़क किनारे चल रहे थे कि तभी ठाकुरद्वारा की ओर से आ रही एक कार ने वृद्ध को कुचल दिया। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद कार चालक स्योहारा की ओर फरार हो गया। स्योहारा के पास ही उसकी कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गयी। कार चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पुत्र नईम की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर थाने खड़ा कर कार स्वामी की तलाश शुरू कर दी।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।