सैदपुर : सपा नेता व युवा शक्ति संघ अध्यक्ष को पुलिस ने तरवनियाँ स्थित घर में किया नजरबंद, फिर वापस चली गयी पुलिससंवाददाता विशाल सिंह सैदपुर ब्यूरो चीफ गाजीपुर सैदपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग़ाज़ीपुर आगमन पर पुलिस द्वारा जिले में जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया जा रहा है। सोमवार को खानपुर में 2 कार्यकर्ताओं को नजरबंद किये जाने के बाद मंगलवार की सुबह से दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने सपा नेता व युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनील यादव को उनके तरवनियाँ स्थित घर में नजरबंद कर दिया। हालांकि दोपहर 12 बजे तक पुलिसकर्मी चले गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग़ाज़ीपुर आगमन पर उनके काफिले आदि को काला झंडा दिखाने या काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन आदि के आयोजनों पर शत प्रतिशत लगाम लगाने के लिए पुलिस ने पूर्व में उग्र प्रदर्शन कर चुके नेताओं व कार्यकर्ताओं को नजरबंद करना शुरू कर दिया। जिसकी कड़ी में मंगलवार को युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष व सपा नेता सुनील यादव को पुलिस ने उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। कोतवाली से पुलिसकर्मी जाकर उनके घर बैठ गए। हालांकि कुछ घण्टे बाद वो वापस चले गए, जबकि अभी मुख्यमंत्री जिले में आये भी नहीं थे। ऐसे में सुनील यादव को पुलिस ने आखिर क्यों नजरबंद किया, इसका औचित्य समझ में नहीं आया।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।