सैदपुर : सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी कर बहाल किया जिपं सदस्य खेदन सिंह यादव का प्रदेश सचिव का पद, विरोधियों को लेकर कही ये बातब्यूरो चीफ गाजीपुर संवाददाता विशाल सिंह सैदपुर सैदपुर। बीते दिनों प्रेस वार्ता कर जिला संगठन, सैदपुर के सपा विधायक सहित उनके पिता पर कई आरोप लगाने वाले जिला पंचायत सदस्य खेदन सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने उनके प्रदेश सचिव के पद पर बहाल कर दिया है। उन्होंने पार्टी के इस निर्णय का स्वागत किया है। बता दें कि बीते दिनों खेदन सिंह यादव को सपा द्वारा पद से हटाने का पत्र जारी किया गया था। खेदन सिंह यादव का एक विवाद का मामला था। जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ पैरवी का आरोप लगाया था। साथ ही सपा जिला संगठन, विधायक अंकित भारती व उनके पिता पर तमाम आरोप लगाया था। यहां तक कह दिया था कि उनके द्वारा सपा कार्यकर्ताओं पर ही एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उनके प्रेस वार्ता के बाद सपा के कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह के लेटर पैड का एक पत्र सार्वजनिक हुआ, जिसमें उन्होंने खेदन सिंह यादव को पदमुक्त कर दिया था। ऐसे में खेदन सिंह यादव के प्रेस वार्ता के बाद जमकर होहल्ला मचा था। लेकिन अब 5 दिनों के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पत्र जारी कर खेदन यादव का पद बहाल करते हुए उन्हें पुनः प्रदेश सचिव बनाया है। इस बाबत खेदन सिंह यादव ने कहा कि पार्टी मुखिया से कुछ विरोधी लोगों ने गलत शिकायत की थी, लेकिन अब पार्टी के सामने सब कुछ स्पष्ट हो गया है तो पुनः पद बहाल कर दिया गया है। खेदन ने कहा कि विरोधियों के मुंह पर अब ताला लग गया है।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed