सैदपुर (गाजीपुर) : विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने बुधवार को अपने कार्यालय में बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि तहसील, ब्लॉक, स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली समेत अन्य तहसील एवं ब्लॉक स्तर के विभागों में आने वाले फरियादियों की समस्या का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाए। कोशिश यह की जाए कि फरियादी संतुष्ट हो, अन्यथा की स्थिति में वह जिले पर चला जाता है।

उन्होंने कहा कि जिले पर अधिक संख्या में फरियादियों के पहुंचने को लेकर डीएम गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का मानना है कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर फरियादियों की समस्या का निस्तारण न होने के कारण वे जिले पर आ रहे हैं। निस्तारण न होने से स्पष्ट है कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी आमजन की समस्याओं के निस्तारण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिलाधिकारी का सख्त निर्देश है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जनता दर्शन में आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करें, ऐसा न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसकी समीक्षा के लिए प्रत्येक बुधवार को यहीं बैठक होगी। तहसीलदार हिमांशु सिंह, नायब तहसीलदार अजय वर्मा, विश्राम यादव, चिकित्सक डॉ वीके राय, कोतवाल योगेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।