बाराबंकी में जगन्नाथ रथयात्राशनि मंदिर से कैलाश आश्रम तक निकली यात्रा, भक्तों को मिला प्रसादजिला क्राइम रिपोर्टर विशाल गुप्ता बाराबंकी में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रा सट्टी बाजार स्थित शनि मंदिर से शुरू हुई। यह घंटाघर, धनोखर चौराहा और नेबलेट चौराहा होते हुए कैलाश आश्रम पहुंची।कैलाश आश्रम में भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। लंगर में सूखी मिठाई, कढ़ी-चावल और शरबत प्रसाद के रूप में वितरित किए गए।छाया चौराहे पर अखिल भारतीय सनातन महासभा ने रथयात्रा का स्वागत किया। यहां जल और प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, संगठन महामंत्री अजय तिवारी, महामंत्री अभिषेक रस्तोगी और प्रदेश अध्यक्ष राम लखन मिश्रा मौजूद रहे।इसके अलावा प्रदेश महामंत्री मोहित वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रिशांष भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सरिता सिंह और मातृशक्ति जिला अध्यक्ष किरण तिवारी भी उपस्थित थीं। कश्यप समाज पिछड़ा एकीकरण मंच के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कश्यप समेत कई गणमान्य लोगों ने भी रथयात्रा में हिस्सा लिया।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।