संवाददाता मुनेश कुमार सहसवान बदायूं.

बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर के खेतों के पास शुक्रवार की सुबह एक लावारिस हीरो सुपर स्पलेंडर बाइक जिसका नंबर UP 38 K 7953 मिली । यह बाइक गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के नजदीक चकरोड पर खड़ी मिली । सुबह के समय जब किसान सुधांशु उपाध्याय मक्के के खेत को देखने गया तो बाइक चकरोड पर खड़ी थी बाइक के बारे में ग्रामीणों से पूछा तो पता चला की मोटरसाइकिल गांव की नहीं है और एक किसान ने बताया सुबह 4 बजे के करीब बाइक खड़ी थी ।
चकरोड के बगल(नजदीक) खेत और ट्यूबवेल के मालिक अवनेश शर्मा ने डायल 100 को फोन कर सूचना दी । मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने थाने बिसौली को सूचित किया । सूचना पर थाना बिसौली की पुलिस ने लावारिस बाइक को अपने कब्जे में ले लिया और बाइक को अपने साथ थाने ले गए ।
बीतें 8 जून की रात को यहीं ट्यूबबेल की दीवार को तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया था । पीड़ित किसान अवनेश शर्मा ने 9जून को तहरीर दी थी , 15 दिन से अधिक हो गए लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही सामान बरामद हुआ है ।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *