शहर के डॉक्टर के पी गुप्ता के रिश्तेदार शिवम गुप्ता के खिलाफ पत्रकार को धमकाने और रेकी करने के मामले में केस दर्ज।
पत्रकार कमल सिंह का पीछा करते करते उनके घर के पास तक पहुंच गए थे बदमाश।
खतरे को भांपते हुए जब कमल ने बदमाशों को टोका तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए आधा दर्जन बदमाश।
रात को रेकी करने के बाद शिवम गुप्ता ने फोन से दोबारा कमल को दी धमकी,धमकी भरा ऑडियो भी है मौजूद।
पत्रकार की तहरीर पर शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस ने डॉक्टर के रिश्तेदार शिवम गुप्ता सहित अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया केस।
जिले के जाने माने निडर और सबसे तेज तर्रार पत्रकार हैं कमल सिंह।
पत्रकार कमल अपनी खबरों के जरिए जिले के गुंडे और बदमाशों के काले कारनामे करते हैं उजागर।
पत्रकार कमल सिंह की खबरों से नाराज जिले के टॉप टेन गुंडे बदमाश अपने चेले चपाड़ों से करा रहे हैं कमल की रेकी।
इससे पहले शाहजहांपुर में अपनी निडर लेखनी के कारण पत्रकार जगेंद्र सिंह , संतोष श्रीवास्तव , प्रदीप शुक्ला और सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हो चुकीं हैं हत्याएं,फिर भी जिला प्रशासन या सरकार पत्रकारों की सुरक्षा पर नहीं दे रही है ध्यान।
पत्रकार कमल सिंह ने अपनी जान को बताया खतरा,पुलिस से सुरक्षा की उठाई मांग।
प्राइम न्यूज टीवी चैनल के जिला संवाददाता हैं पत्रकार कमल सिंह।
Shahjahanpur reporter Maharaj Singh
