गाजीपुर।‌ दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के चुनाव को लेकर पत्रकारों में बड़ी हलचल थी । जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रियतोश साहू व अमित उपाध्याय ने नामांकन किया था। लेकिन प्रियतोश साहू द्वारा संघ की गरिमा को बरकरार रखते हुए तथा पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे को देखते हुए वह अपना समर्थन अमित उपाध्याय को दे दिए । जिसकी वजह से अमित उपाध्याय निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। इसके पहले अध्यक्ष पद की कमान वीर बहादुर मौर्य ने संभाल रखी थी।

लेकिन अब जिला अध्यक्ष की कमान अमित उपाध्याय के हाथों में सौंपी गई। अमित उपाध्याय मूलतः थाना करंडा , ग्राम लीलापुर के रहने वाले हैं। अमित उपाध्याय एक कर्मठ व ईमानदार पत्रकारों के रूप में जाने जाते हैं। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर जय प्रकाश चंद्रा के स्थान पर पुनीत त्रिपाठी को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया। महामंत्री पद के लिए अमरेंद्र प्रताप सिंह को नव नियुक्त किया गया तथा साथ ही साथ राघव शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में चुना गया। आज चुनाव का कार्यक्रम आदरणीय संरक्षक राजेश चौबे के निवास स्थान पर रखा गया था ।

जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में आर.पी शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में चुनाव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विजेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन शर्मा के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव रजत श्रीवास्तव, रामप्रवेश शर्मा , मंगल पांडे, विकास, डॉ अरविंद कुमार सिंह, प्रियतोश साहू, विजय वीर विक्रम, राम अवध भारद्वाज, अनिल सिंह, हसन इकबाल, आलोक कुमार चौबे, पुनीत कुमार त्रिपाठी, विशाल सिंह शुभम सिंह रजनीकांत पांडे, रतन श्रीवास्तव, राजेश चौबे तथा तमाम पत्रकारगण मौके पर उपस्थित रहे और अपने नवागत जिला अध्यक्ष को बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।