गई थी और उसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया था। लेकिन आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ तो पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।


मूलतः भुजहुआं निवासी 45 वर्षीय राजेश सिंह बीते एक साल पूर्व अयोध्या गए और वहां पर रानोपाली चौकी क्षेत्र के चूड़ामणि चौराहे के पास ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहते थे और एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार को उनकी खून से लथपथ लाश उनके कमरे में मिली थी। उनके हाथ की नस कटी हुई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना को आत्महत्या मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जबकि परिजन लगातार हत्या की आशंका जता रहे थे। इसके बाद सोमवार की सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जब पुलिस ने मौत का कारण देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रिपोर्ट में पता चला कि अधेड़ की मौत नस कटने पर अधिक खून बहने से नहीं बल्कि पहले उसकी गला दबाकर हत्या की गई और फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके हाथ की नस काट दी गई, ताकि पुलिस व परिजनों को ये आत्महत्या लगे। इस चौंकाने वाले रिपोर्ट के आने के बाद परिजनों की आशंका पूरी तरह से सच साबित हुई और पुलिस ने भी अब हत्या की धारा जोड़ जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। इस बाबत मृतक के भतीजे फुलवारी गांव निवासी विशाल सिंह ने बताया कि हम शुरू से ही कह रहे हैं कि उनकी हत्या की गई है। लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या का रूप देने पर तुली थी लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।