

22 दिनों बाद कब्र से निकाला गया मृतक विजय शव, भेजा पोस्टमार्टम हाउस
- मृतक विजय की मौत नहीं एक साजिश, पोस्टमार्टम कर दोषी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग।
सूरज गुप्ता
मोहाना/सिद्धार्थनगर।
थाना क्षेत्र मोहाना के पीड़ित रामलखन पुत्र शम्भू
जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर निवासी बर्डपुर नं0-10 टोला-शिवकोट ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को शिकायत पत्र देकर लड़के की शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम करावें तथा दोषी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें। आपको बता दें कि पीड़ित राम-लखन ने डीएम को शिकायत में बताया कि दिनांक-06.06.2025 को सांय 6 बजे गांव के अजय शर्मा पुत्र रामनेवास शर्मा व जितेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र हरिश्चन्द्र मेरे घर आये और मेरे पुत्र विजय कुमार को बुलाकर अपने साथ ले गये। मेरा पुत्र अपने मोटरसाइकिल जिसका नं0-UP55 AN 6214 है, लेकर गया। वहीं रात्रि करीब 9 बजे मेरे छोटे बेटे अजय जो मुम्बई में थे, के मोबाइल 8850116025 पर जितेन्द्र विश्वकर्मा अपने मोबाइल नम्बर से सूचना दिये कि विजय को चोट लग गई है, उन्हें प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बर्डपुर ले गये है। पीड़ित को गांव के लोगों ने पुत्र विजय को चोट आने की बात बताई। पीड़ित के पुत्र विजय को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बर्डपुर के चिकित्सक ने जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिये। पीड़ित जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर पहुंचा और पुत्र की गम्भीर हालत देखकर पुत्र विजय गैस आने पर अचेत अवस्था में आ गया था। जिला अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा पुत्र की हालत गम्भीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिये। प्रार्थी के साथ गये लोग लड़के को जिला अस्पताल से डा0 चन्द्रेश उपाध्याय के यहां ले जाकर इलाज कराना शुरू किये दौरान इलाज प्रार्थी के लड़के की मृत्यु करीब रात 12 बजे रात्रि में हो गई। प्रार्थी लड़के की मृत्यु की सूचना पाकर बेहोश हो गया और अपना सुध-बुध खो दिया। रात ही में बेटे की लाश व प्रार्थी को घर ले आये और दूसरे दिन करीब 11 बजे दिन में लड़के को दफनाये। दो दिन बाद जब प्रार्थी अपने होशोहवाश में आया तब प्रार्थी को लोगों द्वारा बताया गया कि जो दोनों बच्चे आपके पुत्र को लेकर गये थे, उन्हें सामान्य चोटे आने की बात बताएं। जबकि प्रार्थी के लड़के के शरीर पर गम्भीर चोटे आयी थी और मोटरसाइकिल भी टूटा पड़ा है। इससे प्रार्थी को विश्वास है कि एक साजिश के तहत प्रार्थी के लड़के विजय की हत्या की गई है। प्राथी अजय शर्मा से विजय की मोबाइल मांगा तो मोबाइल का पासवर्ड पूछने लगे और अजय शर्मा बोले मोबाइल का पासवर्ड बताओं तभी मोबाइल मिलेगा। लड़के की मोबाइल दो दिन बाद विजय के रिश्तेदारों के मांगने पर अजय शर्मा का भाई युसुफपुर चौराहे पर लाकर दिया और अजय के बारें में पूछा कहां है, तो वे कुछ भी नही बताया। प्रार्थी का लड़का विजय का दो दिन पहले मगनी हुआ था, जिसमे उसे सोने की अगूंठी मिला था और लड़का पहले से सोने की चैन पहन रखा था। किन्तु उसके शरीर पर सोने की अगूंठी व चैन नही था, घटना की सूचना दे रहा हूँ। पीड़ित रामलखन के मृतक पुत्र विजय की शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम करावें तथा दोषी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें। वहीं जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने थानाध्यक्ष मोहाना को आदेश देकर पीड़ित रामलखन के मृतक पुत्र विजय की शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम करायें। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय ने सोमवार को मृतक विजय का शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक विजय का शव कब्र निकलवाने के दौरान मोहाना पुलिस टीम के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।
