सूरज गुप्ता
उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। कम छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों के पेयरिंग का विरोध तेज होता जा रहा है। सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में सम्बन्धित विद्यालय के प्रबन्ध समिति के सदस्यों व अभिभावकों ने पेयरिंग से होने वाले नुकसान पर चर्चा करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को दूर जाने में समस्या होगी और वे शिक्षा से वंचित हो सकते हैं। बैठक में उसका बाजार विकास खण्ड के प्रधान संघ अध्यक्ष श्रीश प्रताप यादव उर्फ सोनू और नटवाताल से आये अभिभावकों ने पेयरिंग पर कड़ा विरोध करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय में 75 नामांकन है, उसके बावजूद इस विद्यालय को लगभग एक किमी दूर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से पेयरिंग करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि रास्ता बांध से होकर जाता है, जहां से छोटे बच्चों का जाना जोखिम भरा है। जूनियर में तीन कमरे हैं, जहां आठ कक्षाएं कैसे संचालित होंगी। इसी प्रकार मेंहदिया, करमा, सेमरहना, बसावनपुर आदि ग्राम पंचायतों में स्थित विद्यालयों से जुड़े अभिभावकों ने भी पेयरिंग को बच्चों के हित के विरुद्ध बताया। वहीं लोगों ने एक स्वर से मांग किया कि जहां शिक्षकों की कमी है, वहां शिक्षकों की नियुक्ति की जाये। यह पेयरिंग शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 व बाल अधिकार के सर्वथा विपरीत है। परिचर्चा में उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सोनू यादव के अलावा रामकिशुन, गिरीश चन्द, हरिराम, अमन कुमार, कुसुम, सोना, ऊषा देवी, नागर चौहान आदि उपस्थित रहें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *