सूरज गुप्ता
कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर।

भारत-नेपाल सीमा के कस्बा अलीगढ़वा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एसएसबी व कस्बा व्यापारियों ने कस्बे की सड़क व बाजार की गन्दगी की साफ-सफाई किया। रविवार को एसएसबी कैम्प अलीगढ़वा सहायक कमांडेंट आशीष राघव वा व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहबाज आलम के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जवानों, ग्रामीणों व व्यापारियों ने मिलकर कस्बा की साफ-सफाई कराई। बाजार में नो-मेंस लैंड पिलर के पास गन्दगी का अम्बार लगा हुआ था। दुर्गंध से सीमा पर आने-जाने में दिक्कत होती थी। एक सप्ताह पहले एसएसबी और व्यापार मण्डल अध्यक्ष से वार्ता हुई थी कि कस्बे को साफ सुथरा बनाया जायें। जिसको लेकर रविवार दिन रख सभी व्यवसायियों को प्रेरित किया गया और कस्बा सहित बाजार को साफ-सुथरा बनाया गया। इस दौरान एसएसबी इन्स्पेक्टर पंकज कुमार सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, अमन कुमार, पवन कुमार, मोहम्मद आसिफ, अन्नू मिश्रा, साहेब अली, वजीहुद्दीन खान, अमरनाथ कसौधन, सलमान खुर्शीद, सेराज अहमद आदि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।