शारदा नदी का जलस्तर घटा, पलिया में बाढ़ का खतरा टलापलिया (लखीमपुर खीरी), 1 जुलाईपलिया क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शारदा नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है, जिससे बाढ़ की कोई स्थिति नहीं बनी है।सिंचाई विभाग द्वारा किए गए चैनेलाइजेशन कार्य से पानी के बहाव की दिशा नियंत्रित हो गई है और बनाए गए चैनल से नदी का पानी सुगमता से निकल रहा है। इसके चलते आसपास के इलाकों में जलभराव की आशंका भी समाप्त हो गई है।वहीं, नदी का जलस्तर घटने से गाइड बांध के बगल से होकर गुजरने वाली ड्रेन का पानी भी अब निर्बाध रूप से बहने लगा है, जो पहले नदी के अधिक जलस्तर के कारण रुका हुआ था।स्थानीय प्रशासन और सिंचाई विभाग की निगरानी में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में किसी भी तरह की बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और हालात सामान्य बने हुए हैं।

संवाददाता संतोष कुमार की खास रिपोर्ट बहु यामी चैनल लखनऊ

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।