*तिकुनियां खीरी* – ग्राम पंचायत सुथना बरसोला मैं छोटे चौराहे पर तालाब पर चारों तरफ से अवैध अतिक्रमण होने के कारण पानी का मुख्य निकास बंद है जिसके कारण तालाब के पानी में गंदगी का ढेर लगा हुआ है अतिक्रमण होने के कारण तालाब का क्षेत्र बहुत ही कम रह गया है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों तक की थी लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई प्रशासन की अनदेखी के कारण धीरे-धीरे तालाब ग्राम पंचायत से विलुप्त होने की कगार पर है!


