रिपोर्ट:रफीउल्लाह खान
-
आज दिनांक 03.07.2025 को नजीबाबाद ब्लाक के नगर पंचायत साहनपुर में सरफराज अहमद के निवास स्थान पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन की एक बैठक आयोजित की गयी।
जिसमें पहुंचे बिजनौर जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत जी का स्थानीय किसानों व भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और शाॅल पहनाकर स्वागत सम्मान किया ।
बैठक में उपस्थित किसान साथियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने विभिन्न किसानी मुद्दों पर चर्चा और किसानों की समस्याओं के समाधान कराने के लिए जागरूक होने पर जोर दिया ।और किसानों को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन की किसान हितैषी विचारधाराओं से अवगत कराया।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन में आस्था जताते हुए बड़ी संख्या में किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
जिसमें जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत जी ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए।
साहनपुर निवासी सरफराज अहमद को जिला उपाध्यक्ष (बिजनौर)।
साहनपुर निवासी मौ. सादिक को ब्लाक उपाध्यक्ष (नजीबाबाद) ।
भागूवाला निवासी रिजवान अली को युवा जिला महासचिव (बिजनौर) ।
नहटौर निवासी गुलफाम अली को ब्लाक उपाध्यक्ष (नहटौर) ।
सहानपुर निवासी मौ. नदीम को नगर अध्यक्ष (नगर पंचायत साहनपुर)।
साहनपुर निवासी फिरोज आलम को नगर उपाध्यक्ष साहनपुर।
मिलक रहातपुर निवासी शादाब अहमद को युवा जिला सचिव (बिजनौर) ।
और
नगीना निवासी शहाबुद्दीन भाई को तहसील अध्यक्ष (नगीना) की जिम्मेदारी सौंपी।
आशा करते हैं कि आप सभी भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन की किसान हितैषी विचारधारा से जुड़े रहकर संगठन का प्रचार-प्रसार करते हुए किसान हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे ।
उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी सम्मानित नवनियुक्त पदाधिकारियों का भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन में हार्दिक स्वागत करते हैं।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के साथ मंडल प्रभारी जग्गन अली, जिला महासचिव चौ. अजयपाल सिंह, जिला सचिव नरेश नेता जी, जिला संगठन मंत्री शहाबुद्दीन अहमद, फुरकान अली, शादाब प्रधान जी। आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जिंदाबाद
