उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील निघासन में विमलेश कुमार पांडे पुत्र प्रेम प्रकाश पांडे निवासी दरेरी थाना पढुआ ने सिंगाही रोड स्थित इंडियन बैंक के पास में अपना ऑफिस डाला और उसके बाद कॉर्डिनेटर और सुपर वाइजर तथा सखियों की नियुक्ति की जिनको हर महीने सैलरी देने को बोला और कहा की आप लोग हर ब्लॉक पर गांव के अंदर बच्चो को पढ़ाने का सेंटर डलवाओ जिसमे प्रति सेंटर पर एक अध्यापक की नियुक्ति करवाई अध्यापक के द्वारा प्रति बच्चे से 78 रुपए लेने को कहा जिसमे हर महीने बच्चो को कॉपी तथा पेन देने को कहा और बताया 7 साल तक बच्चो को फ्री शिक्षा दी जाएगी साथ ही अध्यापक को 3 महीने तक 1200 रुपए प्रति माह के हिसाब से दिया जायेगा उसके बाद चौथे महीने में अध्यापक का पेपर होगा जो पास होगा उसको हर महीने 10500 रुपए के हिसाब से सैलरी दी जाएगी,
साथ ही वात्सल्य कार्यक्रम में भी सखियों के द्वारा गांव की प्रति महिला से 78 रुपए जमा करवाए जिसमे महिलाओं को स्वास्थ्य कार्ड देने को बताया गया और कार्ड के बारे में भी कई प्रकार के लाभ बताए तथा हर महीने सेनेटरी पैड देने को भी बताया था।

इस तरह से कॉर्डिनेटर तथा सुपरवाइजर और सखियों को सैलरी तथा ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के नाम पर तथा महिलाओं को कार्ड के नाम पर कई प्रकार का प्रलोभन देकर लाखों की ठगी की और अब निघासन में ऑफिस भी बंद हो गया और जब विमलेश से फोन पर बात की गई तो फर्जी मुकदमा में फसाने की धमकी देता है इस बारे में जब पुलिस प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया तो निघासन थाने पर विमलेश को बुलवाया गया था तो उसने 30 जून को कुल जमा रुपए में आधे रुपए वापस करने की बात प्रशासन के सामने लिखित पत्र पर स्वीकारी थी लेकिन उनके द्वारा पैसे वापस नहीं किया गया इस बारे में आज दिनांक 3 जुलाई को लखीमपुर खीरी के ब्लॉक निघासन,पलिया,गोला,बिजुआ,से सैकड़ों की संख्या में निघासन में एसडीएम कार्यालय पर अध्यापक तथा वात्सल्य सखियां मौजूद होकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया साथ ही निघासन थाने पर भी लिखित प्रार्थना दिया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई और विमलेश से जमा रुपए वापस करवाने की मांग की और साथ ही ठगी करने के संबंध में भी कार्यवाही करने के बारे में भी मांग की।
बता दें कि विमलेश के द्वारा जिला बहराइच,पीलीभीत,आदि जिले में भी इसी तरह से कार्य करवाया जा रहा था वहां से भी कुछ लोग आज निघासन में मौजूद रहे।
अब देखना यह होगा की उत्तर प्रदेश में सरकार के सख्त कानून के चलते किसी भी प्रकार की ठगी होने पर लखीमपुर जिले की तेज तर्रार डीएम साहिबा तथा पुलिस प्रशासन और उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराने पर तथा इस मामले को संज्ञान में लेकर क्या कार्यवाही की जाएगी क्या लोगों को न्याय मिल पाएगा या नहीं क्या ठगी करने वाला व्यक्ति दबंग बनकर घूमेगा और आगे भी इसी तरह से निडर होकर लोगों को ठगता रहेगा या प्रार्थना पत्र दफ्तरों में ही दबा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *