*हरदोई में मोहर्रम के आठवें दिन परंपरागत रूप से अजादारी का जुलूस निकाला गया। मुन्ने मियां चौराहे से अलम उठने के साथ जुलूस शुरू हुआ।

रिपोर्ट हरदोई से हरीराम वर्मा

मुस्लिम समुदाय ने इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया। जुलूस में सीना जनी और नौहा-ख्वानी की रस्में अदा की गईं। मार्ग पर या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं।जुलूस में छोटे-बड़े अलम, ताजिए और दुलदुल शामिल रहे। मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग इन्हें देखने के लिए जमा हुए। प्रशासन द्वारा तय किए गए मार्ग से जुलूस विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा।सुरक्षा व्यवस्था के तहत नगर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अजादारों ने बताया कि यह आयोजन सत्य और इंसानियत के लिए दी गई कुर्बानी की याद में किया जाता है। पूरे नगर में धार्मिक सौहार्द का माहौल रहा।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *