दोनों बच्चे और मृतिका की फाइल फोटो

दो बच्चों सहित विवाहिता का नदी में मिला उतराता शव, क्षेत्र में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश 06 जुलाई 2025 (सूरज गुप्ता) सिद्धार्थनगर जिले के थाना क्षेत्र कठेला समयमाता में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां राप्ती नदी में एक विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव उतराते हुए मिले। मृतकों की पहचान माया (30 वर्ष), मोनिका (6 वर्ष) और शिवांश (2 वर्ष) के रूप में हुई है, जो औरहवा गांव के टोले बुढ़ईया के निवासी थे। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की दहेज के लिए हत्या की गई है और शव को नदी में फेंक दिया गया। भाई का कहना है कि सास, ससुर और पति दहेज के लिए माया की पिटाई करते थे। बीते दिनों सास और बहू के बीच कम्बल को लेकर लड़ाई हुई थी। पति गुड़गांव में कामकाज करता था। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सुजीत कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया गृह कलह के चलते महिला ने यह कदम उठाया है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लड़की के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।