संजय सिंह

पलिया कलां खीरी:- पलिया कला के निवासी पटीहन रोड अजीत नगर की महिला ने अपने पति पर मारपीट करने तथा जान से मारने का प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति 2 जुलाई 2025 को उसके साथ मारपीट की और दीवाल में उसका सर जान से मारने की नीयत से लड़ा दिया महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति अपनी 16 साल की बेटी के सामने अश्लील गालियां भी देता है और मुझे मेंटल घोषित करने के लिए पूरे मोहल्ले में अफवाह फैला रखी है कि इस महिला का दिमाग कम है महिला का यह भी कहना है कि वह हमारे साथ लगातार मारपीट करता है और हमें और हमारी बेटी को हमे पढ़ाई लिखाई के लिए खाने के लिए किसी भी तरह का की खर्च नहीं देता है महिला का कहना है कि जिस मकान में उसका पति दुकान करके बैठा है वह मकान उसका है शिकायतों के बावजूद भी प्रशासन उसे पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यदि हमारे साथ कोई घटना होती है मैं मर जाती हूं तो उसकी मृत्यु को मौत नहीं बल्कि मर्डर समझा जाए क्योंकि मैं हार मानने वाले और आत्महत्या करने वाले में से नहीं हूं महिला का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से कर चुकी है किंतु उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है अगर उसके साथ कोई भी जान माल की अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार उसका पति होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।