पलिया कला खीरी: – जिला लखीमपुर खीरी के ग्राम पंचायत पलिया कला देहात थारू पुरवा में पिछले 5 वर्षों से नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल। पानी की लगातार सप्लाई न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पलिया खंड विकास अधिकारी, पलिया कला के उप जिलाधिकारी को ग्रामीणों ने शिकायत भी दर्ज कराई किंतु शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने के कारण आक्रोशित ग्रामीण विपक्षी दल के सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा की चौपाल में पहुंचकर दिया प्रार्थना पत्र।

इसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसद उत्कर्ष वर्मा ने तत्काल प्रभाव से पलिया उप जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच कर तत्काल जल आपूर्ति कराए जाने के लिए पत्र लिखा और उसे पत्र को उप जिलाधिकारी महोदय देने के लिए कहा यह लेटर आप उप जिलाधिकारी महोदय को दीजिए।

आज थारूपुरवा के ग्रामीणों ने सांसद उत्कर्ष वर्मा के लिखे गए पत्र को समाधान दिवस में दे दिया है। अब मामला यह है कि इतने पत्र लिखे जाने के बाद भी अगर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो क्या अब विपक्षी दल के सांसद उत्कर्ष वर्मा के पत्र लिखे जाने के बाद क्या थारूपुरवा के ग्राम वासियों को पीने के लिए मिलेगा शुद्ध पेयजल।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।