गोला गोकरण नाथ खीरी।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, जमुनाबाद, लखीमपुर खीरी द्वारा आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण कराया गया जिसमें केंद्र के अध्यक्ष डॉ० एस के विश्वकर्मा के नेत्तृत्व में साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ मोहम्मद सोहेल ने अमरूद, कैथा, आंवला, कटहल, हरण, बहेड़, बेल, जामुन, बड़हल के पौधों के लगाने और उनके महत्व के विषय में चर्चा किया। केंद्र के कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ० जिया लाल गुप्ता ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण के महत्व के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षों के रोपण को लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। फसल वैज्ञानिक डॉ० प्रदीप कुमार बिसेन ने वन वृक्षों के विषय में और उनकी प्रजातियों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

मुख्य रूप से सागौन, पॉपुलर, नीम, बकेन, पीपल, ढाक, यूकेलिप्टस इत्यादि वन वृक्षों के रोपण के विषय में जानकारी दी तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोपित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे कम से कम अपने खेत के मेड़ों पर जरूर वृक्ष लगाए जिससे कि उनकी आमदनी में इजाफा हो और वह नारा साबित हो, हर खेत में मेड और पेड़ पर पेड़ तथा एक पेड़ मां के नाम नारे के उद्देश्य को पूरा किया जा सके। इन वृक्षों को चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाने तथा इसके आसपास उगने वाले तमाम खरपतवारों को रोकने तथा उनके प्रबंधन के विषय में भी जानकारी दी। डॉ० एन के त्रिपाठी ने उन वृक्षों के विषय में जानकारी दी जो कि जानवरों को चारे में उपयोग किए जाते हैं विशेष कर सूबबूल, पीपल, करंज, गूलर, पाकर इत्यादि, उन्होंने कहा कि जिस समय चारे की कमी होती है विशेष करके ग्रीष्म काल में इनकी पत्तियों का प्रयोग चारे के रूप में किया जा सकता है जिससे पशु पालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पशु उत्पादन लागत को कम किया जा सकता है, उन्होंने यह भी बताया कि वृक्षों की पत्तियां जहां गिरती हैं वहां जीवांश पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है जिससे अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।