हरदोई। सवायजापुर कोतवाली क्षेत्र में महरेपुर गांव के पास बाइक से आए दो लोगों ने फूल कुमारी का कुंडल छीन लिया था।
इस दौरान फूल कुमारी बाइक से गिर गई थी और गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

उनका उपचार लखनऊ में चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने तीन टीम गठित की थी।

बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन तिराहे पर तैनात थी।

सामान हुआ बरामद इसी दौरान एक बाइक से दो युवक आते नजर आए।

दोनों युवकों को पुलिस ने घेर लिया।
इनमें से एक युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया, तो पुलिस ने भी फायरिंग की।
पुलिस की गोली लगने से देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव गोदाई निवासी सचिन पुत्र सुरेंद्र और सचिन पुत्र राम सुशीर घायल हो गए।

दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
इनके कब्जे से दो तमंचे,एक खोखा, एक मिस कारतूस, दो कारतूस घटना में इस्तेमाल बाइक और 5200 बरामद हुए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।