हरदोई……..बेनीगंज। ऊगपुर गांव मेें शनिवार की सुबह बकरी चराने गए छात्र का शव जामुन के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। उसके पैर जमीन में छू रहे थे। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर चुनावी रंजिश मेें उसकी गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।ऊगपुर निवासी पवन (10) कक्षा 5 का छात्र था। शनिवार की सुबह वह खेतों पर बकरी चराने गया था। दोपहर में गांव से 200 मीटर दूरी पर खेत में खड़े जामुन के पेड़ में उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।पानी लेकर पहुंची फुफेरी बहन स्नेहा ने शव लटका देखा, तो रोते हुए वह घर आई और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक पवन के पैर जमीन में छू रहे थे।उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर पंचायत चुनाव की रंजिश में पवन की गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *