हरदोई। कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइक और पार्ट्स बरामद कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम मुखबिर ने सूचना दी कि बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर बावन चुंगी से भूरा चौराहे की ओर जा रहे हैं। सूचना पर वाहनों की चेकिंग शुरू की।
इस दौरान बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्हें घेरकर दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लवकुश निवासी भीखथोक बावन, साजिद निवासी तिरिया लोनार बताया और बाइक चोरी कर तेरिया निवासी अंकित गुप्ता को बेचने की बात कबूल बताई। अंकित की कबाड़ की दुकान है।वह बाइक काटकर उनके पार्ट्स फेरी वालों को बेचकर कमाई करता था। इस पर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उसकी दुकान से दो बाइक, पांच बाइकों की चेंचिस, चार इंजन बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि आरोपी शातिर चोर हैं। शहर कोतवाली में चोरी के आठ मामले दर्ज हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के प्रति किया गया जागरूक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट MD NEWS बहुआयामी समाचार पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस जनपद रामपुर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज टाण्डा में छात्र-छात्राओ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतकों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।