लखनऊ की ‘कातिल मां’ रोशनी की दिल दहला देने वाली कहानीलखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही 6 वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्ची की लाश करीब 36 घंटे तक घर में ही सड़ती रही और फिर उसने अपने पति शाहरुख खान पर ही हत्या का आरोप लगा दिया। लेकिन जब पुलिस ने तह तक पहुंचने की कोशिश की, तो सच्चाई सामने आते ही सभी हैरान रह गए।शादी, फिर मतभेद, और फिर इश्क…करीब आठ साल पहले शाहरुख खान की शादी रोशनी नाम की युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों को एक बेटी हुई। रोशनी आधुनिक सोच की थी, उसे क्लब पार्टी और डांस का बेहद शौक था। शाहरुख शुरुआत में उसका साथ देता रहा, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, उनके विचार और जिंदगी के तौर-तरीकों में टकराव बढ़ता गया।इसी बीच एक क्लब पार्टी के दौरान रोशनी की मुलाकात उदित जायसवाल नामक युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही वह पति को छोड़कर प्रेमी उदित के साथ रहने लगी। बेटी को भी अपने साथ ले गई।साजिश रची, पति को फंसायाशाहरुख के फ्लैट पर कब्जा करने के लिए रोशनी ने उस पर और उसके परिवार वालों पर गंभीर धाराओं में झूठी एफआईआर दर्ज करवाई। कुछ परिजन जेल भी गए। बाद में समझौता हुआ, लेकिन फ्लैट पर कब्जा जमाने की उसकी मंशा साफ हो गई।सोमवार रात शाहरुख अपनी बेटी से मिलने फ्लैट आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और आरोप है कि रोशनी ने गुस्से में अपनी मासूम बच्ची का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने एक खौफनाक साजिश रची – अपने पति को ही बेटी की हत्या में फंसा देने की।लेकिन पुलिस को हुआ शक… और खुली परतेंजब रोशनी ने अगले दिन पुलिस को कॉल कर शाहरुख पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया, तो पुलिस को कुछ बातें संदिग्ध लगीं। शव की हालत देखकर अंदाजा हुआ कि मौत हाल ही में नहीं, बल्कि 36 घंटे पहले हुई थी।इसके अलावा रोशनी बार-बार अपने बयान बदल रही थी। जब लोकेशन ट्रैक की गई तो खुलासा हुआ कि घटना के समय शाहरुख उस इलाके में था ही नहीं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का समय साफ हो गया और जांच की दिशा पूरी तरह पलट गई। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो रोशनी टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्रेमी उदित जायसवाल ने भी हत्या की बात मानी।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेलपूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने रोशनी खान और उदित जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या, साजिश और साक्ष्य छुपाने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।यह सिर्फ एक हत्या नहीं, रिश्तों की हत्या है…मां और बेटी के रिश्ते को दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता कहा जाता है। लेकिन लखनऊ में रोशनी नाम की महिला ने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया। अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं और एक गैर-जिम्मेदार प्रेम संबंध के चलते उसने उस मासूम को मार डाला, जिसे दुनिया में लाने वाली वही थी।रिपोर्टर राजा पाठक



