लखीमपुर खीरी इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की स्वायत्त संस्था सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड का आज 16 वाँ स्थापना दिवस सीएससी दिवस के रूप में पूरे खीरी जनपद सहित देश में 5 लाख से अधिक केंद्र जो भारत के सभी पंचायत में उपलब्ध है जिनके माध्यम से लोककल्याणकारी योजना का संचालन होता है धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिले के जिला प्रबंधक श्री विवेक अस्थाना ने बताया कि जनपद के हमारे कुल 1500 केंद्र है जहां सभी केंद्रों पर पौध रोपण का कार्यक्रम किया गया एवं लगभग 104 केंद्रों पर ग्रामीणों को इकठ्ठा कर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चलने वाली महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई ,श्री विवेक अस्थाना ने बताया कि ये कार्यक्रम भव्य रूप से देश की राजधानी दिल्ली में भी किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में देश के माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय रेल मंत्री एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव और माननीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री जितिन प्रसाद भी उपस्थित रहे इस अवसर पर आज लखीमपुर स्थिति खान सीएससी केंद्र पर भी भव्य आयोजन हुआ एवं ग्रामीणों को फसल बीमा,आयुष्मान योजना, सीएससी ओलिंपियाड,लेबर रजिस्ट्रेशन,आदि के बारे में बृहद जानकारी उपलब्ध कराई गई।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *