जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली के उपनिरीक्षकों रामजी लाल तथा पुत्तूलाल की पुलिस ने अवैध चाकू लेकर घूम रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।

कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी के निर्देश पर
दरोगा रामजी लाल तथा पुत्तूलाल कालपी नगर के हाइवे के सर्विस लेन दुर्गा मंदिर चौराहा के आसपास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षकों की टीम निकट में स्थित एम एस वी इंटर कालेज कालपी के मेन गेट के पास पहुंची। वहीं पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आरोपी युवक मोनू पुत्र तुलसी राम निवासी मोहल्ला तरीबुलदा कालपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अदद अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने चाकू का लाइसेंस मांगा तो युवक ने असमर्थता जताई। दरोगा ने आरोपी युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज करके चालान करके दिया। पिछले दिनों काशीराम आवासीय कॉलोनी के आसपास अलग अलग स्थानों से नाजायज धारदार हथियारों समेत दो युवकों को पुलिस पकड़ कर चालान कर चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।