बदायूं,बिसौली-पर्यावरण संरक्षण को लेकर सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक अमित पाठक व पूर्व प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने विधालय परिसर में नीम का पौधा लगाया। कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने छात्राओं से विद्यालय परिसर में फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया।


विद्यालय के प्रबंधक अमित पाठक ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नीरज चौहान, विपलव भारती, रामौतार मौर्य डॉ प्रमोद शर्मा,प्रवीण मिश्र सहित कॉलेज का स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *