बदायूं। सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर जनपद बदायूं का नाम बदलकर राजा महीपाल नगर रखने की मांग जोरशोर से उठाई।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि इतिहास में बदायूं राजा महीपाल की राजधानी रहा है, लेकिन वर्षों से यहां की ऐतिहासिक पहचान मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका में लगातार मुस्लिम चेयरमैन बनने के बाद शहर का इस्लामीकरण किया गया।उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि रामलीला ग्राउंड की मरम्मत के नाम पर पूर्व चेयरमैन शब्बीर हसन खां ने शब्बीर गेट बनवा दिया। वहीं मौजूदा चेयरमैन के पति और पूर्व मंत्री आबिद रजा पर महात्मा गांधी लाइब्रेरी का नाम बदलकर रजा लाइब्रेरी का बोर्ड लगवाने का आरोप लगाया गया।

हिंदू महासभा ने मांग की कि जनपद का नाम बदलकर जल्द से जल्द राजा महीपाल नगर घोषित किया जाए।

ज्ञापन सौंपने से पहले पदाधिकारी कलेक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रदेव वर्मा, यशवर्धन सक्सेना, पूरनलाल, शिवओम मथुरिया, अखिलेश कुमार, आकाश गुप्ता, सतीश चंद्र दीक्षित, अनुराग पटेल, सौरभ सिंह और अमित कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।