। मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थाना प्रभारी मन्सूरपुर के कुशल नेतृत्व में आज थाना मन्सूरपुर पुलिस के अन्तर्गत गुरूकुल स्कूल के पास बन्द पडे शराब ठेके की पीछे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना थाना मन्सूरपुर पुलिस को प्राप्त हुई । सूचना पर थाना मन्सूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, युवक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। मृतक की पहचान अनुज पुत्र विनोद निवासी ग्राम खानुपुर थाना मन्सूरपुर के रूप में हुई। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मन्सूरपुर पुलिस टीम ने आज तीन अभियुक्तों को एनएच-58 पर शाहपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया व दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया। थाना मन्सूरपुर पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक चाकू दो मोबाईल फोन बरामद किये गये। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने नाम अक्षय पुत्र सेन्सरपाल व अमन पुत्र किशनपाल, दीपक पुत्र सहेनद्र बताया। सारा मामला प्रेम, प्रसंग का बताया जा रहा है। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कारवाई की जा रही है। एम, डी, न्यूज़, मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।