दातागंज, सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने अपने स्टाफ के सहयोग से नगर के तिराहे पर भंडारे का आयोजन किया।

भंडारे में खीर, पूड़ी व सब्जी जैसे परसाद को ग्रहण करने के लिए भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह व ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ने उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ श्रद्धालुओं को परसाद वितरित किया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के.के. तिवारी ने बताया हमारा पुलिस प्रशासन भी पूर्ण रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। और श्रद्धालुओं व कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जा रही है,उनको पूरा सम्मान दिया जा रहा है।


इस आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी उपस्थित रहकर परसाद वितरण में सहयोग किया, जिनमें मुख्य रूप से देवेन्द्र शाक्य प्रधान,अनूप गुप्ता समाजसेवी, के.सी. शाक्य, विजय कुमार सिंह, देवेश तोमर, वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा, निरीक्षक बृजपाल सिंह, राकेश वर्मा, हेड कांस्टेबल हरीश कुमार, पंकज कुमार, सुरेन्द्र कुमार,प्रेमशंकर श्रीवास्तव सहित अनेक पुलिस स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।