बाराबंकी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और समाज में पौधरोपण के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को ग्राम पंचायत रसोली मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश के पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एव जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा0 अरुण कुमार सक्सेना ने पीपल का वृक्ष रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का महत्त्वपूर्ण संदेश दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वतंत्र प्रभार मंत्री डा0 अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि मां के प्रति श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण की भावना को जोड़ने वाला यह राष्ट्रीय अभियान अत्यंत प्रेरणादायक है। प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि मानव स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिए भी आवश्यक है. यह एक ऐसा कार्य है जो न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी फायदेमंद है। पर्यावरण वन, जन्तु उद्यान एव जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री ने हर खेत हर मेड पर वृक्षारोपण करने का आह्वान किया तथा 22 जुलाई को जन्म लेने वाले 5 नवजात शिशुओं के अभिभावकों को सागौन एव टी आर सी ला कालेज एव रायल ब्लू पब्लिक स्कूल के बच्चो को सहजन के पेड़ वितरित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण कार्य है जो पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए कई लाभ प्रदान करता है. इसलिए, हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने नीम का पेड़ रोपित किया। कार्यक्रम मे हैदरगढ़ विधायक दिनेश कुमार रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मौर्य, प्रधान मुख्य वन रक्षक एव विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी, अपर प्रधान मुख्य वन रक्षक दीपक कुमार, रामकुमार, डा0 रेणु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, गंगा समिति के जिला सदस्य प्रदीप सराग, टी आर सी ला कालेज के प्रबंधक रंजना मिश्रा ने वृक्षारोपण कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।
इस मौक़े पर प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप वधावन, खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य मुसरफ अली, ग्राम प्रधान जिया उल हक अंसारी, सोमनाथ राजपूत, पंचायत सचिव राम प्रकाश वर्मा वन दरोगा दीपक कुमार गौर, सतीश कुमार मिश्रा सहित टी आर सी ला कालेज, एव रायल ब्लू पब्लिक स्कूल के छात्र स्वय सहायता समूह की महिला सदस्य मौजूद रही।

जिला क्राइम रिपोर्टर विशाल गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *