गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अशोक चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग एवं बैरियर को लेकर मंगलवार को कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे कांवड़ियों के दल ने रास्ते में लगे अवरोध को हटाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।कांवड़ियों का कहना था कि बैरिकेडिंग की वजह से उन्हें आवाजाही में कठिनाई हो रही है, जिससे यात्रा में बाधा उत्पन्न हो रही है। मामले की जानकारी मिलते ही गोला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को शांत करते हुए समझाइश दी।स्थिति को गंभीर होता देख पुलिस ने तत्काल बैरिकेडिंग और बैरियर को हटवाकर मार्ग को साफ कराया। इसके बाद कांवड़िए शांत हुए और यात्रा पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ हो सकी।रिपोर्टर: सत्यम गुप्ता

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।