लखीमपुर खीरी के भीरा कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर में बुधवार देर शाम एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मनौजी (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीपति का पुत्र था।मनौजी भानपुर निवासी रामजी के यहां पशुओं का चारा-पानी का काम करता था। वह अपने मामा मेवालाल के यहां रहता था। मृतक का शव शाहपुर-भानपुर के बीच चकरोड पर मिला। सुबह घर से निकले मनौजी की शाम को मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली।भीरा कोतवाली प्रभारी गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि मृतक मूल रूप से पलिया का रहने वाला था। वह अविवाहित था और शराब पीने की आदत रखता था। शव पर खेतों में लगे तारों से लगी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जरूरी कार्यवाही होंगी

रिपोर्ट हरेन्द्र प्रताप सिंह

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मंगलपुर से 15 वर्षीय किशोरी लापता किशोरी के दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्जमंगलपुर के एक कस्बा से 15 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो सगे भाइयों पर जांच शुरू कर दी है पीड़िता की मां के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर बताया कि उनकी बेटी 21 जून की रात्रि करीब एक से 2:00 बजे के बीच बिना किसी को बताए चली गई है परिजनों के अथक प्रयास के बाद पता चला कि उनकी बेटी कस्बा के ही एक शाहिद नाम का व्यक्ति अपने साथ गया है वीरता की मां ने आरोप लगाया है कि शाहिद के भाई आरिफ ने भी इस मामले ने शाहिद की मदद की है परिजनों ने यह भी दावा किया है कि उनकी बेटी घर में रखी कुछ नगदी और जेवरात भी लेकर गई है परिवार में आसन का बताइए कि उनकी नाबालिक बेटी के साथ शाहिद नाम का व्यक्ति शादी करने का प्रयास कर रहा है