उत्तर प्रदेश 23 जुलाई 2025 (सूरज गुप्ता)
लोटन/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के कोतवाली लोटन पर सोमवार को ग्राम भिटपरा निवासी 26 बर्षीय एक युवक बब्लू ने बड़ी अहम और खतरनाक शिकायत की। उसने कोतवाल के सम्मुख कहा कि कोतवाल साहब मेरे पिता ग्राम प्रधान अरबाज की शाह पर दहेज की लालच में मेरी शादी अपनी मर्जी से कराना चाहते हैं। जबकि मुझे पढ़ी लिखी लड़की चाहिए। मैने लडकी देख रखी है, मगर मेरे पिता इसकी इजाजत नहीं दे रहे हैं। इस मामले में मेरी मदद कीजिए। वरना मुझे जहर खाकर मरने पर मजबूर होना पड़ेगा। शिकायतकर्ता युवक की यह तहरीर पढ़कर कोतवाली प्रभारी दिनेश चन्द सरोज सन्न रह गये। युवक का आत्मविश्वास बता रहा था कि वह जो कह रहा है, उस पर अमल कर भी कर सकता हैं। कुछ देर सोचने के बाद उन्होंने युवक बबलू के पिता और प्रधान अरबाज को तत्काल कोतवाली पर बुलाया। इस दौरान युवक ने बताया कि वह पढ़ा लिखा युवक है। लेकिल प्रधान के दबाव में पिता बिहार की अनपढ़ लड़की से शादी करना चाहते हैं, जो मुझे मंजूर नहीं। मै धरती का बोझ नहीं हूं। पढ़ा लिखा अपनी इच्छा का मालिक हूं। मैनें एक लड़की पसन्द कर रखी है। वह राजी भी है। मगर दहेज के लिए मेरे बाप मुझे बेचने पर तुले है। भिटपरा गांव कोतवाली के करीब ही है। आधे घन्टे में ग्राम प्रधान और बबलू के पिता दोनों कोतवाली पहुंच गये। कोतवाल दिनेश चन्द सरोज ने उन्हें दहेज अधिनियम के बारें में बताया और लड़के को उसकी पसन्द के अनुसार शादी न करने पर सम्भावित कार्रवाई की बात करते हुए संकेतों में बहुत कुछ समझाया। अन्त में बबलू के पिता तथा ग्राम प्रधान अरबाज ने कोतवाल की बात मान ली। इस अवसर पर कोतवाली पर सभी ने मुंह मीठा किया। इसके बाद बबलू के पिता ने बबलू की पसन्द वाली लडकी के पिता से शादी की बातचीत करने के वादे के सभी लोग हंसी खुशी घर लौटे। कोतवाली लोटन के कोतवाल की इस सम्वेदनाशीलता की पूरे क्षेत्र में तारीफ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *