
उत्तर प्रदेश 23 जुलाई 2025 ( सूरज गुप्ता )
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द संतोरा पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा आयोजित बुधवार को बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा एएनएम से गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच के बारें में जानकारी प्राप्त किया गया। गर्भवती महिलाओं की एचआर0पी0 जांच के लिए एएनएम के पास स्ट्रिप उपलब्ध था। एमसीपी कार्ड पर आरसीएच नम्बर अंकित किया गया था। ड्यू लिस्ट अपडेट थी। जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिला से वार्ता कर बीएचएनडी दिवस पर दी जाने वाली जानकारी के बारे में पूछताछ किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया तथा सैम मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारें में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई, अन्नप्रासन्न कराये तथा पोषाहार का वितरण करायें। आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए। इस जिले के अधिकारी व शोहरतगढ़़ के कर्मचारी मौजूद रहें।
