बिजनौर। डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी ने लाइन बिजनौर में संचालित रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों, दैनिक कक्षा कार्यक्रम, प्रशिक्षुओं हेतु भोजनालय (मेस), आवासीय सुविधाएं, संसाधनों एवं अनुशासन आदि का निरीक्षण कर निर्देश दिए।गुरुवार को पुलिस लाइन पहुंचे डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज गारद ने सलामी दी। डीआईजी मुनिराज ने रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों, दैनिक कक्षा कार्यक्रम, प्रशिक्षुओं हेतु भोजनालय (मेस), आवासीय सुविधाएं, संसाधनों एवं अनुशासन आदि की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण व्यवस्था को और संगठित, अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए।इस मौके पर एसपी अभिषेक झा, एएसपी देहात विनय कुमार सिंह, सीओ लाइन संग्राम सिंह मौजूद रहे। —- सैनिक सम्मेलन में रिक्रूट्स को दिए प्रेरक संदेश डीआईजी मुनिराज जी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में उन्होंने आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव आरक्षियों से संवाद करते हुए उन्हें पूर्ण मनोयोग, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि, आप पुलिस बल के भविष्य हैं। आपका कर्तव्य है कि आप प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक रूप से खुद को मजबूत बनाएं। आने वाले समय में जनता की सुरक्षा और सेवा की जिम्मेदारी आप पर होगी। —- इंडोर-आउटडोर स्टाफ के साथ की गोष्ठी डीआईजी ने लाइन के सभागार कक्ष में इंडोर के एसआई टीचर्स, आउटडोर के आईटीआई व पीटीआई प्रशिक्षकों के साथ बैठक (गोष्ठी) की। उन्होंने प्रशिक्षण को और प्रभावी, व्यावहारिक और परिणामदायक बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के हर पहलू में अनुशासन और समर्पण झलकना चाहिए।

रिपोर्टर मौहम्मद ज़ीशान

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।