सूरज गुप्ता
बांसी/सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद बांसी के बांसी-बस्ती रोड़ स्थित पुरानी कचहरी बांसी तिराहे पर गांगुली चौराहे के पास एक व्यक्ति बेहोशी हालत में लावारिस हालत में पड़ मिला। सूचना पर बांसी कोतवाली द्वारा तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल बांसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा चेकअप के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु घोषित कर दिया। इस सम्बन्ध में बांसी कोतवाली प्रभारी सन्तोष कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि युक्त व्यक्ति अज्ञात लावारिस व बेहोशी की हालत में मिला था। इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जिसका पता लगाया जा रहा है एवं लोगों से अपील किया गया है कि अगर किसी भाई को इस व्यक्ति के बारें में कोई जानकारी मिलती है तो कृपया अवगत कराने का कष्ट करेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *