नामदेव समाज द्वारा कबरई नगर इकाई का हुआ गठनजिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ीमहोबा- संत शिरोमणि नामदेव समाज सेवा समिति के तत्वावधान में महोबा के कबरई में बैठक आयोजित की गई। इसमें नामदेव समाज की कबरई नगर इकाई का गठन कर मयंक नामदेव को नगर अध्यक्ष एवं दीपू नामदेव को नगर महामंत्री बनाया गया है। रविवार को कबरई के शिशु शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित एक बैठक में नामदेव समाज के जिला अध्यक्ष मनीष नामदेव एवं जिले के संरक्षक सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नामदेव समाज के संरक्षकगण मौजूद रहे। आप को बता दे की नगर अध्यक्ष मयंक नामदेव, महामंत्री दीपू नामदेव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश नामदेव, बब्लू नामदेव, उपाध्यक्ष प्रदीप नामदेव अमित नामदेव, संगठन मंत्री राजू नामदेव, कोषाध्यक्ष भानू नामदेव, व्यवस्था मंत्री अमित नामदेव, मंत्री राजू नामदेव, नगर मीडिया प्रभारी रोहित नामदेव, के पदों की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित संरक्षकों ने कहा कि समाज की सेवा कांटों से भरा ताज होता है। समाज द्वारा विश्वास जता कर दिए गए दायित्व को ईमानदारी व निष्पक्ष भाव से निभाना एवं समाज की सेवा करते रहना सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य होता है। जिले के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त कबरई नगर के पदाधिकारियों का तिलक लगा कर व पुष्पहार पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।