कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रांव में अव्यवस्थाओं का बोलबालाकॉलेज परिसर में आवारा पशुओं का आतंक, प्रधानाचार्य मूकदर्शकजिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ीबेर्रांव (बांदा), विकासखंड कमासिन के अंतर्गत स्थित कैलाशपति इंटर कॉलेज, बेर्रांव शिक्षा से अधिक अव्यवस्थाओं के लिए चर्चित हो गया है। विद्यालय का परिसर इन दिनों आवारा पशुओं का स्थायी डेरा बना हुआ है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो चुका है, लेकिन विद्यालय प्रशासन और प्रधानाचार्य पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।विद्यालय भवन की स्थिति भी अत्यंत जर्जर हो चुकी है। साधारण वर्षा में छतें टपकने लगती हैं, जिससे कक्षाएं सीलन भरी हो जाती हैं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। न तो कमरों में पर्याप्त रोशनी है, और न ही ताजी हवा का समुचित प्रबंध। इन हालातों में छात्रों का बीमार पड़ना आम बात हो गई है।पानी की व्यवस्था भी बेहद दयनीय है। विद्यालय में पीने के पानी की कोई व्यवस्था न होने के कारण छात्र-छात्राओं को व्यस्त सड़क पार कर दूर से पानी लाना पड़ता है। इससे बच्चों की जान भी जोखिम में रहती है।इन सब कारणों से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों में गहरी नाराजगी और चिंता है। छात्राएं खासकर असुरक्षित महसूस करती हैं। शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की उपेक्षा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हो सकती।जनहित में प्रशासन से मांगस्थानीय अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द इस मामले में हस्तक्षेप करें और विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराएं, जिससे बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।