सावन के तीसरे सोमवार पर कष्टहरण धाम में उमड़ी भीड़ः मितौली में श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलभिषेक।

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
मितौली खीरी। लखीमपुर के मितौली में स्थित कष्ट हरण धाम पर सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी सुबह से ही भक्त मंदिर में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलभिषेक करने के लिए लंबी कतारें लगाई।
इस पवित्र अवसर पर भक्तों ने बेलपत्र,शहद, धतूरा, और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। साथ ही फल, घृत,दूध और मिष्ठान का भोग लगाकर पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजायमान रहा।
कष्ट हरण धाम एक पौराणिक मंदिर है। यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव का जलभिषेक करते हैं। सावन के महीने में इस मंदिर में विशेष रूप से भीड़ बढ़ जाती है।
मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मंदिर परिसर में तैनात रहे। वे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रख रहे थे।
श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ जलभिषेक किया। उन्होंने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।सावन के इस तीसरे सोमवार पर कष्ट हरण धाम में भक्तों की उपस्थिति भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक बनी।

मितौली खीरी
बहुआयामी समाचार मितौली खीरी
संवाददाता योगेश कुमार गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed