रिपोर्टर नौशाद मलिक

मंडावर।थाना प्रांगण में सोमवार कि शाम एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधुओं ने हिस्सा लिया। इस गोष्ठी में थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने ड्रोन के बढ़ते उपयोग और इससे उत्पन्न होने वाली चिंताओं पर विस्तृत चर्चा की
थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान में ड्रोन का उपयोग नदियों के मैपिंग और सर्वेक्षण के लिए सरकार द्वारा किया जा रहा है।जो एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रोन के उड़ान से किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।क्योंकि यह कार्य पूरी तरह से सरकारी निगरानी में हो रहा है। साथ ही, उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई अनजान व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसे स्वयं कोई कदम उठाने या मारपीट करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।


थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने अपनी मर्जी से किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाया, तो वह स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होगा और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे इस जानकारी को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि लोगों में जागरूकता फैले और अनावश्यक भय या अफवाहों से बचा जा सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed