ब्लॉक देवा में शुरू हुआ पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण।

बाराबंकी:ब्लॉक देवा में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी तथा एनसीईआरटी कक्षा तीन की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षकों का पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार से आरंभ हुआ ।प्रशिक्षण का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी देवा सुनील कुमार गौड़ एवं जीनियस गर्ल्स ग्लोबल स्कूल के संरक्षक वासुदेव यादव के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
प्रशिक्षण में एआरपी अनूप त्रिपाठी,अभिषेक नाग,शिवपूजन शर्मा,संध्या कबीर,अनूप कुमार ने शिक्षकों को एफएलएन के अंतर्गत अपनायी जाने वाली शिक्षण विधियों तथा सहायक शिक्षण सामग्री के उपयोग के साथ-साथ पाठ्यक्रम में नवीन रूप से शामिल की गई पाठ्य पुस्तकों के प्रयोग तथा उद्देश्यों पर व्यापक रूप से प्रशिक्षण दिया गया। कक्षा 1 से 3 की कार्य पुस्तिका की गतिविधियों पर कार्य के दौरान बच्चों की सहायता,बच्चों को धाराप्रवाह और स्वतंत्र रूप से पढ़ने में सक्षम बनाना आदि विभिन्न विषय वस्तुओं पर प्रशिक्षित किया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ के अनुसार इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाना है, ताकि वे बच्चों को बेहतर ढंग से सिखा सकें। प्रशिक्षण में विकास खण्ड देवा के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण व्यवस्था में मो इस्माइल,विकास वर्मा,नीरज श्रीवास्तव, विवेक वर्मा का योगदान रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *