कादीपुर/सुलतानपुर

प्रेमिका से घर मिलने गए प्रेमी और दोस्त पर प्रेमिका के पिता ने चाकू से घोंप दिया,दोस्त की मौत प्रेमी की हालत गम्भीर

सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोर की निर्मम हत्या और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हत्या प्रेम प्रसंग में करने की बात सामने आई है.


अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह के मुताबिक, कादीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरा मारूफपुर गांव निवासी निवासी कुनाल (22), संजय निषाद (16) और बाबू खान (22) गहरे दोस्त थे. कुनाल का पलिया गोलपुर गांव की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा है. कुनाल रविवार की रात अपने दोनों दोस्तों के साथ प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था. तीनों युवक नहर किनारे युवती से बातचीत कर रहे थे. इसकी जानकारी युवती के पिता को लग गई थी.


युवती का पिता घनश्याम कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और हमला बोल दिया. धारदार चाकू से तीनों पर हमला कर दिया. हमले में संजय को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कुनाल को गंभीर रूप से घायल हो गया. बाबू खान हमले के दौरान मौके से भाग निकला और उसने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल कुनाल को कादीपुर सीएचसी में भर्ती कराया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि संजय के पिता की तहरीर पर युवती के पिता घनश्याम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच में सामने आया है कि संजय और कुनाल के साथ उसकी प्रेमिका से मिलने गया था. प्रेमिका के पिता ने हमला कर दिया, संजय की मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संवाददाता _ गौरीशंकर मौर्य

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।