लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब ने सेक्टर आई बसंत कुंज योजना का निरीक्षण किया

लखनऊ के अकबर नगर से विस्थापित होकर सेक्टर आई बसंतकुंज में योजना में सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का मकसद था कि इन लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर मौके दिए जाएं। चौपाल में लोगों ने पानी की कमी, सीवर चोक, सफाई न होना और कूड़ा उठान जैसी समस्याएं बताईं। मंडलायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत समाधान के निर्देश दिए

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने वेंडरों को स्वनिधि योजना से जोड़ने, श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराने, युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने और स्थानीय समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए


मंडलायुक्त ने सिटी ट्रांसपोर्ट को बसंतकुंज में चार्जिंग स्टेशन बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही डूडा विभाग को दुकानों का सर्वे कराकर उन्हें जरूरतमंद लोगों को आवंटित करने को कहा गया, ताकि क्षेत्र के लोग रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी कर सकें और स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़े।

रिपोर्टर मो. शाबान लखनऊ

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।