बाराबंकी: विकास खण्ड हरख ग्राम पंचायत पंडरा ग्राम झलिहा में नवज्योति फाउण्डेशन के संस्थापक/अध्यक्ष रामफेर व कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा के आदेशा अनुसार ग्राम झलिहा में नवज्योति फाउडेशन द्वारा वृक्षारोपण किया गया एक सराहनीय पहल है। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाने में मदद करता है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस तरह के आयोजनों से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिलता है। नवज्योति फाउण्डेशन के कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा, वृक्ष ही जीवन हैं। हम हर वर्ष पौधे लगाते हैं और उनकी नियमित देख रेख भी कराते हैं। एक पेड़ माँ के नाम यह सिर्फ नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की इस पर्यावरणीय पहल को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वृक्षों से न केवल पर्यावरण हरा-भरा रहता है, बल्कि भूमि कटाव जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।